देवप्रयाग। जंगल की आग घर से सटे खेत में पहुंचने पर उसे बुझाते समय एक नवविवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। 80 फीसदी से अधिक जली विवाहिता को सीएचसी बागी लाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि देवप्रयाग के चाका मार्ग स्थित गोदाण गांव में जंगल की आग घरों तक पहुंच गई। नवविवाहिता पूजा (21) अपने घर से सटे खेत में फैली आग को बुझा रही थी, तभी वह उसकी चपेट आ गई। उसके सास, ससुर जब तक वहां पहुंचे तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. अंजना गुप्ता की ओर से दी गई सूचना पर तहसीलदार एसएस रावत व पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। पूजा का पति अरविंद सिंह विदेश में है। उसे घटना की सूचना दे दी गई है। पूजा की दो साल पहले ही शादी हुई है। पूजा का मायका भरपूर पट्टी के कुर्न गांव में है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








