देहरादून। नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 10 राजाजी मार्ग स्थित अपने आवास पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं व सोशल मीडिया के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर के लिये लोकसभा 2024 चुनाव के उपरांत " हाई - टी " का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूरे देश से विभिन्न राज्यों से कांग्रेस के 145 वरिष्ठ नेताओं ने भागीदारी करी जिसमें से उत्तराखंड से प्रवक्ता के रूप में अभिनव थापर व सोशल मीडिया कोर्डिनेटर के रूप में अमरजीत सिंह ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में चाय पर लोकसभा चुनाव के अनुभवों पर चर्चा करने के बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पूरे देश भर से आये नेताओं से लोकसभा चुनाव के अनुभवों पर चर्चा करी। उत्तराखंड कांग्रेस के नेता अभिनव थापर ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में मेहनत से कार्य करने के लिए आभार व्यक्त किया और व्यक्तिगत रूप से मिलकर देश के कई राज्य से आये कार्यकर्तओं का मनोबल बढ़ाया। राष्ट्रीय नेतृत्व ने सबको भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कांग्रेस के कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया कमेटी के अध्यक्ष पवन खेड़ा, राज्यसभा सांसद जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव गुरदीप सिंह सप्पल, सोशल मीडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, प्रमोद तिवारी, चयनिका उनियाल, रागिनी नायक सहित कई राष्ट्रीय नेताओं ने भाग लिया।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








