हरिद्वार। गैंगरेप मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मात्र 36 घंटो में ही गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार नैनबाग टिहरी गढवाल निवासी एक युवती से दुष्कर्म मामले में कोतवाली हरिद्वार में बीती 30 मई को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी थी। गैंगरेप के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को बीती शाम सूचना मिली कि वह दोनो आरोपी रोडवेज बस स्टैण्ड के निकासी गेट के समीप देखे गये है। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर उन्हे बताये गये स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी हुए आरोपित दीपक व मनीष कुमार निवासी सम्भल उत्तर प्रदेश से पूछताछ और विवेचना से पाया गया कि पीड़िता का आरोपित दीपक के साथ फेसबुक के माध्यम से परिचय हुआ इसी दौरान पीड़िता और आरोपी दीपक की मुलाकात देहरादून में हुई जहां पर दीपक ने पीड़िता का वीडियो बना दिया और विगत 24 तारीख को पीड़िता को हरिद्वार बुलाकर एक होटल में पीड़िता से ब्लैकमेल करते हुए गैंगरेप किया गया। आरोपी ने होटल में फिर से वीडियो बनाया और पैसों की मांग करते हुए लगातार पीड़िता को धमकी दे रहा था। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








