देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत हो रही जनसमस्याओं का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं अधिशासी अभियंता सतपुली को पत्र के माध्यम से तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार शहर की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार अधिकारियों को जवाब-तलब कर रही हैं। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार पुलिस द्वारा मुख्य मार्ग किनारे खड़ी गाड़ियों के चालान काटे जाने व गाड़ियों को थाने उठा ले जाने की कार्यवाही पर आपत्ति जतायी है। क्योंकि कोटद्वार शहर व्यवसाय एवं पर्यटन की दृष्टि से गढ़वाल का एक मुख्य नगर है और यहां से गढ़वाल की जनता का यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों में आना जाना लगा रहता है। कोटद्वार शहर के मध्य पार्किंग की उचित व्यवस्था ना होने के कारण ग्राहक रोड़ किनारे गाड़ी खड़ी करने को मजबूर रहते हैं जिसके स्वरूप कोटद्वार पुलिस द्वारा यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए चालान व गाड़ी जब्त कर दिया जाता रहा है जिससे ग्राहकों में यह डर बना रहता है जिससे व्यापारियों का काफी नुकसान होता है।
इसके चलते विधानसभा अध्यक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कोटद्वार को पत्र के माध्यम से कोई सरलता से निर्णय लेने के लिए निर्देशित किया है जिससे व्यापारियों व आम जनता का ताल मेल व यातायात व्यवस्था बनी रहे व जनता को राहत मिल सके।
इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने बीते अपने सतपुली दौरे पर सुनी समस्याओं का भी संज्ञान लिया, उन्होंने प्रखंड जयहरीखाल के अंर्तगत कांडई ग्वालाणी मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए अधिशासी अभियंता सतपुली को पत्र लिख कर जवाब मांगा। उन्होंने बताया की रोड़ बनने के बाद से उसमें अब देख भाल ना होने के कारण अत्याधिक गड्डे हुए हैं जो किसी भी घटना को आमंत्रित करने जैसा है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







