देहरादून। डोईवाला समाजसेवी संस्था लोक हितकारी परिषद ने 30 मई पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने कहां की हरदौर में पत्रकारिता ने नए मुकामों को प्राप्त किया है। ग्रामीण पत्रकार तमाम अभावो के बावजूद अपने कार्यों को निष्ठा से अंजाम देते हैं। जी इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में आयोजित विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी राजन गोयल ने कहा कि पत्रकारिता का पेशा चुनौती पूर्ण है, जिसमें निरंतर एक पत्रकार को खबरों के लिए जूझना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्र में जहां सुविधाओं का घोर अभाव है, वहां पर अल्प मानदेय में पत्रकारिता को करना एक चुनौती से कम नहीं है।
मुख्य वक्ता अधिवक्ता मनोहर सैनी, गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरदीप सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र बेलवाल, ग्राम प्रधान पंकज रावत, ताजेन्द्र सिंह ने कहा कि आज का दिन उन पत्रकारों को याद करने का है जो मिशन के भाव से अपने लेखन धर्म को निभाते हैं। पंडित जुगल किशोर शुक्ल की मशाल को आज भी जलाए रखने वाले पत्रकारों को अपनी कर्म साधना से पीछे नहीं हटना चाहिए। परिषद द्वारा पत्रकार नवल किशोर यादव, प्रियांशु सक्सेना, आशीष यादव, ज्योति, बॉबी शर्मा को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। जीं इंस्टिट्यूट के प्रबंधक डॉ. हेमचंद रयाल की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में परिषद के मंडलीय अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, मंडली महामंत्री महेंद्र अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष विनय जिंदल के अलावा अजय पाल सिंह यादव, सुशील वर्मा, उदित छेत्री, पूनम तोमर, सुषमा चौहान, राम मूर्ति ताई, प्रताप बस्सी, चंद्रभान पाल, सुदेश सहगल, अमित कुमार के अलावा इंस्टिट्यूट के चंद्रभूषण, गुरतेज, सौरभ, नीरज, पीयूष, करणवीर, विवांशु आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








