चमोली। पहाड़ों की शांत वादियों में मोडिफाइड साइलेंसर से शोर मचाकर खलल डालने वाले “बुलेट राजाओं” पर चमोली पुलिस का एक्शन।
वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा के दृष्टिगत रैट्रो साईलेन्सर, प्रेशर हॉर्न व मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करने वालों की शिकायतें लगातार सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से चमोली पुलिस को प्राप्त हो रही है। पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी थाना/चौकी प्रभारियों/यातायात पुलिस को ऐसे दुपहिया वाहन जिनके द्वारा मानकों के विपरीत मोडिफाईड, रेट्रो साईलेन्सर, प्रेशर हॉर्न लगाकर ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा है के विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में आज यातायात निरीक्षक चमोली श्री प्रवीण आलोक द्वारा श्री बद्रीनाथ एंव श्री हेमकुंड साहिब सड़क मार्ग पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन कर अपने वाहनों पर मोडिफाईड/रेट्रो साईलेन्सर लगाकर चलाने तथा ध्वनि प्रदूषण करने वाले 08 वाहन चालकों व रैश ड्राइविंग करने वाले 07 वाहन चालकों के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी की गयी। चमोली पुलिस द्वारा उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही के साथ-साथ जनता को जागरूक भी किया जा रहा है। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








