हल्द्वानी। हल्द्वानी में दोस्त के घर से लौट रही नाबालिग से उसके जानने वाले युवक ने दुष्कर्म किया और फिर सहेली के घर छोड़ दिया। आठ दिन बाद नाबालिग ने अपनी दीदी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ दिन पूर्व उसकी बहन देवलचौड़ क्षेत्र में रहने वाली अपनी दोस्त के घर गई थी। वह वहां से लौट रही थी तो रास्ते में सूरज नाम का युवक मिला, जिसे पीड़िता पहले से जानती थी। आरोप है कि सूरज उसे झूठ बोलकर अपने घर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसे जान की धमकी दी और यह बात किसी को न कहने की बात कही। जिसके बाद वह पीड़िता को टेंपो से उसकी सहेली के घर छोड़ आया। जहां से पीड़िता अपने घर पहुंची, लेकिन डर की वजह से यह बात किसी को नहीं बताई। आठ दिन बाद पीड़िता ने यह बात अपनी दीदी को बताई। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि पॉक्सो में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








