शिवसेना शिंदे गुट ने जताया राहुल चौहान पर विश्वास
एसकेएम न्यूज सर्विस
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य में शिव सेना ने एक बार फिर अपना प्रभारी बदल दिया है। जब से शिव सेना के दो फाड हुए तब से उत्तराखण्ड को कोई मजबूत प्रभारी नही मिल रहा है। कभी कमान किसी के हाथ में जाती तो कभी किसी और के। अब शिव सेना शिंदे गुट ने युवा नेता राहुल चैहान पर विश्वास जताते हुए उन्हें उत्तराखण्ड का प्रभारी बनाया है। इस नयी जिम्मेदारी को ग्रहण करते हुए राहुल चौहान ने कहा कि शिव सेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे ने जो उनके ऊपर विश्वास किया है वह उस पर खरा उतरेंगे। उन्होने कहा कि राज्य में सभी पदाधिकारियो की नियुक्ति करने का अधिकार राज्य प्रमुख को दिया गया है।
गौरतब है कि हिंदू हृदय सम्राट बालसाहेब ठाकरे ने जिस शिव सेना का गठन महाराष्ट्र में किया था वह शिव सेना बालासाहेब ठाकरे के बाद दो गुटो मे बंट गयी। एक गुट बालासाहेब ठाकरे से सुपुत्र उद्वव ठाकरे के मार्ग दर्शन में चला गया तो दूसरा बालासाहेब ठाकरे के ही विश्वासपात्र नेता एकनाथ शिंदे के साथ मिल गया। वर्तमान में शिव सेना दो गुटो में बंट गयी। एक गुट महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिव सेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में आगे बढ रहा है। उत्तराखण्ड राज्य में भी शिव सेना के दोनो गुट वचस्व की लडाई लड रहे हैं। उद्वव ठाकरे गुट के राज्य प्रमुख गौरव कुमार हैं तो वहीं शिंदे गुट अपना प्रभारी कई बार बदल चुका है। अब वर्तमान में राहुल चौहान को उत्तराखण्ड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। शिवसेना राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजित के द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में राहुल चैहान को उत्तराखण्ड राज्य का प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्री चौहान से आशा व्यक्त की गयी है कि वह उत्तराखण्ड में शिवसेना को मजबूत करने के लिए सभी समान विचारधारा वाले लोगो का सहयोग लेते हुए शिवसेना की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचायेंगे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







