देहरादून, 11 जून। आज प्रातः थाना सेलाकुई पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि भारत पेट्रोल पंप के पास सेलाकुई बाजार में एक कंटेनर और एक्टिवा का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमे एक्टिवा सवार मौके पर घायल अवस्था मे पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना सेलाकुई से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। जिनके द्वारा घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल सहसपुर 108 के माध्यम से पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अखलेश पुत्र मनवर सिंह नेगी निवासी ग्राम कांडा गोचर, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली हाल निवासी रामपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई। घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त एक्टिवा डीएल DL9एसबीवी-1791 तथा कंटेनर नंबर जीजे18 बीवी-3573 को हटाकर थाना सेलाकुई पर दाखिल किया गया है एवं कंटेनर चालक विनोद कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम जरोदा थाना बुहाना जिला झुंझुनू राजस्थान को हिरासत मे लिया गया है। मृतक अखिलेश पुत्र मनवर सिंह नेगी उपरोक्त के पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







