देहरादून। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान में 90 महिलाओं के खून की जांच की गई।आज यहां उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के मार्गदर्शन में सचिव श्रीमती सीमा डूंगराकोटी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों व उनकी सुरक्षा के संबंध में 1 जून से 15 जून तक चलाए जा रहे हैं जागरूकता अभियान के अंतर्गत राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (मानसिक) , राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (सामान्य) , राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोरी) बालिका निकेतन/राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) एवं राजकीय शिशु निकेतन,बल गृह केदारपुरम, देहरादून में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वहां उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को घरेलू हिंसा, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, व बच्चों को मुक्त शिक्षा के अधिकार तथा पोक्सो एक्ट आदि के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। वहां उपस्थित 90 महिलाओं के जांच हेतु खून के नमूने लिए गए इसी क्रम में वहां बालिका निकेतन की बालिकाओं द्वारा ड्राइंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विजेताओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा प्रमाण पत्र व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








