कोटद्वार, पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन और ई-ऑफिस के संबंध में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के समाधान में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। विशेषकर, जल संस्थान, ग्रामीण निर्माण विभाग, निकायों और पंचायती राज विभाग के मामलों में 36 दिन से अधिक समय तक लंबित शिकायतों पर जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निवारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस दिशा-निर्देश का पालन न करने पर संबंधित अधिकारी के वेतन आहरण पर रोक लगाने की सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ई-ऑफिस प्रणाली की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पत्रावलियों को ई-ऑफिस के माध्यम से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला कार्यालय की पत्रावलियों को ई-ऑफिस के माध्यम से प्रस्तुत न करने पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली का सही और प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








